ऊना : टकारला में 2 समुदायों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, 6 लोग घायल

punjabkesari.in Wednesday, Jun 21, 2023 - 12:39 AM (IST)

बड़ूही (अम्ब) (अनिल): चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत टकारला में अनाज एवं सब्जीमंडी के नजदीक मंगलवार देर शाम हुए 2 समुदायों के बीच टकराव में लगभग 6 लोग घायल हो गए। देर रात 11 बजे घायलों को पहले थाने व फिर सिविल अस्पताल अम्ब ले जाया गया। जानकारी के अनुसार एक गाड़ी में गौवंश की तस्करी की सूचना के उपरांत लोगों ने उसका पीछा किया। इनसे बचकर भागने के दौरान गौवंश से लदा वाहन एक अन्य वाहन से टकरा गया। इसी बीच टक्कर के बाद वाहन को वहां से भगा ले गए। जिस वाहन से गौवंश से भरे वाहन की टक्कर हुई वह शराब व्यापारी का था। फिर टकारला मंडी के सामने पहुंचे दोनों गुटों में भिड़ंत हो गई। मारपीट में लाठी-डंडों का खुल कर प्रयोग हुआ। मारपीट में कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस की सक्रियता के चलते एक बड़ा खूनी संघर्ष टल गया। सूचना के उपरांत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को अलग किया। इसके बाद दोनों वाहनों को मौके से हटाकर पुलिस थाना लाया गया। देर रात तक थाने में आगामी कार्रवाई की जा रही थी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News