Himachal : फर्ज़ी किसान सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कर खरीदी खेती की भूमि, चंडीगढ़ की महिला पर मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 04:05 PM (IST)

Sirmaur News : हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिले के पच्छाद पुलिस थाने में चंडीगढ़ की एक महिला के खिलाफ फर्ज़ी किसान प्रमाण पत्र का इस्तेमाल करके खेती की जमीन खरीदने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।  पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई, 2026 को सिरमौर जिले की पच्छाद तहसील के सराहन गांव निवासी हुकम दत्त के बेटे इंद्र दत्त ने पच्छाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि चंडीगढ़ के सेक्टर-49 की रहने वाली और अभी पच्छाद तहसील के बागपशोग पोस्ट ऑफिस के तहत पोहघाट गांव में रह रहीं पुनीत सूद की पत्नी रणबीर सूद ने कथित तौर पर एक फर्जी किसान प्रमाण पत्र हासिल किया और उसका इस्तेमाल करके अवैध रूप से खेती की जमीन खरीदी।

शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि इस दौरान ज़मीन से जुड़े कानूनों का उल्लंघन किया गया और शिकायतकर्ता एवं स्थानीय निवासियों को धमकाने और डराने की कोशिश की गयी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की पुष्टि की जायेगी।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News