Solan : शोभायात्रा के साथ शूलिनी मेला शुरू, अपनी बहन से मिलने गंज बाजार पहुंचीं मां शूलिनी

punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2023 - 07:07 PM (IST)

सोलन (रवीन्द्र): राज्य स्तरीय 3 दिवसीय मां शूलिनी मेला शुक्रवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ। मां शूलिनी की शोभायात्रा के दौरान विभिन्न झांकियों ने सभी को मोहित किया। इस बार शोभायात्रा में गणेश, माखनचोर, शिव व मां काली, हनुमान, भगवान राम व राधा-कृष्ण सहित अन्य झांकियां शामिल रहीं। इस दौरान पहाड़ी वाद्ययंत्र, बैगपाइपर, बैंड-बाजा व सपेरा बीन के अतिरिक्त विशेष ढोलियों की टीमों ने शोभायात्रा को चार चांद लगा दिए।
PunjabKesari

शोभायात्रा करीब डेढ़ बजे मंदिर परिसर से शुरू हुई। इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। शोभायात्रा करीब अढ़ाई बजे पुरानी कचहरी के पास पहुंची। यहां पर स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धनीराम शांडिल ने मां की पालकी पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पहले मुख्यमंत्री द्वारा मां की शोभायात्रा का यहां पर स्वागत किया जाना था लेकिन अपरिहार्य कारणों से मुख्यमंत्री नहीं पहुंच सके। मां के दर्शनों के लिए शहर में भारी हुजूम उमड़ा और शहर में तिल धरने की भी जगह नहीं थी।
PunjabKesari

इस बार मां की पालकी थोड़ी देर के लिए गंज बाजार में भी रुकी और इसके बाद बाजार से होते हुए पुराने बस अड्डे तक पहुंची। पुराने बस अड्डे पर लोगों ने मां के दर्शन किए। इसके बाद मां शूलिनी गंज बाजार स्थित अपनी बहन से मिलने उनके मंदिर पहुंचीं। 3 दिन तक यहां आतिथ्य के बाद शूलिनी मां वापस अपने मंदिर लौट जाएंगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News