Weather Update: एक सप्ताह पूरी तरह से साफ रहेगा मौसम

punjabkesari.in Friday, Mar 28, 2025 - 09:40 PM (IST)

शिमला (संतोष): मौसम के पूरी तरह से साफ होने के बाद अब प्रदेश में अधिकतम तापमान में उछाल आ गया है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा है। राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट अवश्य आई है, लेकिन बावजूद इसके यहां अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री रहा। हालांकि राज्य में पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश देखी गई है, जिसमें जोत व चम्बा में 1-1 मिलीमीटर वर्षा हुई है। राज्यभर में न्यूनतम तापमान कहीं पर भी शून्य से नीचे माइनस में नहीं है।

कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री, केलांग में 4.3 डिग्री, कल्पा में 5.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। शिमला में 10.5 डिग्री, सोलन में 10.2, ऊना में 13.2, पालमपुर में 11, कांगड़ा में 14.7, धर्मशाला में 12.7, जबकि पांवटा साहिब में 18 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक समूचे राज्य का मौसम साफ व शुष्क बना रहेगा, जिससे गर्मी पूरी तरह से यौवन पर आ जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News