विक्रमादित्य सिंह की शादी की रस्में शुरू, पहुंचने लगे मेहमान

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2019 - 10:15 PM (IST)

शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह आज परिणय सूत्र में बंधेंगे। बुशहर राजघराने से संबंध रखने वाले विक्रमादित्य सिंह उदयपुर राजस्थान के राजपरिवार की बेटी सुदर्शना सिंह के साथ शुक्रवार को सात फेरे लेंगे। शादी की रस्मों का दौर शुरू हो गया और मेहमान भी विवाह स्थल पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। वीरवार को जयपुर में मेहंदी सहित अन्य रस्में हुईं। विक्रमादित्य सिंह 9 मार्च को बारात लेकर शिमला लौटेंगे। उनके विवाह की रिसैप्शन विभिन्न जगहों पर दी जाएगी। विक्रमादित्य सिंह के विधानसभा क्षेत्र शिमला ग्रामीण के तहत सुन्नी में 13 मार्च और बनूटी में 14 मार्च को रिसैप्शन दी जाएगी। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के वर्तमान विधानसभा क्षेत्र अर्की के तहत कुनिहार में 20 मार्च को रिसैप्शन दी जाएगी। इसी तरह रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 12 मार्च, शिमला पीटरहॉफ  में 15 मार्च और दिल्ली में 17 मार्च को रिसैप्शन होगी। 12 मार्च को वीरभद्र सिंह परिवार सहित अपनी कुलदेवी भीमाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचेंगे। उसके बाद परिवार सहित दिल्ली रवाना होंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News