Shimla: शिक्षा विभाग में 90 शिक्षकों के स्थानांतरित आदेश जारी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 10:04 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): शिक्षा विभाग में 90 शिक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी हुए हैं। इसमें 46 टीजीटी और 44 प्रवक्ता शामिल हैं। इसमें कई शिक्षक म्यूचुअल के आधार पर इधर से उधर बदले गए हैं। इस दौरान ट्रांसफर हुए शिक्षकों की यदि चुनाव ड्यूटी लगी है तो वे उक्त प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नए स्टेशन में ज्वाइनिंग दे सकेंगे। बाकी शेष शिक्षकों के लिए बुधवार से यह आदेश लागू हो गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News