प्रदेश सरकार ने 130 करोड़ से अधिक की दवाइयां खरीदीं

punjabkesari.in Monday, Mar 01, 2021 - 10:55 PM (IST)

शिमला (राक्टा): प्रदेश सरकार ने 2017 से 2020 तक अस्पतालों में रोगियों के उपचार को लेकर 130 करोड़ 73 लाख से अधिक की दवाइयों की खरीद की है। सोमवार को विधानसभा में विधायक रामलाल ठाकुर, लखविंद्र राणा और रमेश धवाला के सवाल के लिखित जवाब में स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सहजल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 174 करोड़ 48 लाख 7449 का बजट सरकार ने उपकरण खरीदने के लिए जिला वाइज जारी किया है। लिखित जवाब में बताया गया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर ने 5 करोड़ 42 लाख 68 हजार 935 रुपए, सी.एम.ओ. चम्बा ने 9 करोड़ 11 लाख 24 हजार 717, सी.एम.ओ. हमीरपुर ने 5 करोड़ 21 लाख 30 हजार 709, सी.एम.ओ. कांगड़ा 17 करोड़ 38 लाख 30 हजार 485, सी.एम.ओ. कुल्लू 5 करोड़ 68 लाख 15 हजार 725, किन्नौर 2 करोड़ 12 लाख 8 हजार 383, लाहौल -स्पीति 13 करोड़ 25 लाख 1014, मंडी 12 करोड़ 97 लाख 77 हजार 437, शिमला 10 करोड़ 41 लाख 2286, सिरमौर 36 करोड़ 86 लाख 90901, सोलन 10 करोड़ 20 लाख 95 हजार 542, ऊना 67 करोड़ 59 लाख 7746, जोनल अस्पताल 87 करोड़ 62 लाख एक हजार 930, जोनल अस्पताल मंडी 75 करोड़ 74 लाख 1704, जोनल अस्पताल शिमला 38 करोड़ 94 लाख 77684, रिजनल हॉस्पिटल 37 करोड़ 36 लाख 3292, सोलन 30 करोड़ 99 लाख 2189, ऊना मैडीकल सुपरिंटैंडैंट 38 करोड़ 68 लाख 7472, मैडीकल सुपरिंटैंडैंट खनेरी 24 करोड़ 68 लाख 9964, सुपरिंटैंडैंट रोहड़ू शिमला 9 करोड़ 23 लाख 7038, टी.बी.एस. धर्मपुर 1 करोड़ 52 लाख 755, कांगड़ा सी.एच. पालमपुर 41 करोड़ 98 लाख 8074 रुपए का बजट दवाइयों के लिए जारी हुआ है।

तीन वर्षों में 44 सड़कें स्वीकृत
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में लिखित जानकारी दी कि बीते कि 3 वर्षों से 31 जनवरी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, नाबार्ड व अन्य योजनाओं के अंतर्गत निम्नलिखित कुल 44 सड़कें स्वीकृत हुई हैं। इसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 15, नाबार्ड के तहत 6, अन्य योजनाओं के तहत 23 सड़कों को मंजूर किया गया है। विधायक जवाहर ठाकुर के सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री ने यह जानकारी सदन में दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News