आई.जी.एम.सी. में स्क्रब टाइफस से 32 वर्षीय युवक की मौत

punjabkesari.in Monday, Oct 01, 2018 - 10:47 PM (IST)

शिमला: स्क्रब टाइफस अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। आई.जी.एम.सी. में चौपाल के रहने वाले 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। यह युवक अपना उपचार आई.जी.एम.सी. में करीब 4 दिन से करवा रहा था। जब अस्पताल में बीमारी के चलते आया था तो चिकित्सक ने उसका स्क्रब टाइफस का टैस्ट लिया। ऐसे में टैस्ट की रिपोर्ट में स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई थी। चिकित्सक ने युवक को उपचार के लिए आई.जी.एम.सी. में भर्ती किया था लेकिन वह बच नहीं पाया। वर्तमान वर्ष में स्क्रब से अब तक की यह 16वीं मौत है। स्क्रब से पीड़ितों का आंकड़ा 200 के पार हो गया है। आई.जी.एम.सी. में रोजाना एक न एक मामला स्क्रब से पीड़ित का आ रहा है। स्क्रब टाइफस एक जीवाणु से संक्रमित पिस्सू के काटने से फैलता है जो खेतों, झाडिय़ों और घास में रहने वाले चूहों में पनपता है। जीवाणु चमड़ी के माध्यम से शरीर में फैलता है और स्क्रब टाइफस बुखार बन जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News