डा. राजेश राणा बने हिमाचल प्रदेश चिकित्सक संघ के अध्यक्ष
punjabkesari.in Monday, Apr 24, 2023 - 07:04 PM (IST)

शिमला (जस्टा): हिमाचल प्रदेश चिकित्सक संघ ने 25वीं कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकारिणी समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया और सभी सदस्यों का निॢवरोध चयन हुआ जिसमें डा. राजेश राणा डी.डी.यू. जोनल अस्पताल शिमला को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। वहीं डा. अनुपम बधन मैडीकल कालेज नेरचौक मंडी जिला और डा. सौरभ शर्मा नागरिक चिकित्सालय पालमपुर कांगड़ा जिला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चयनित किया गया। इसके अलावा डा. अनंत विजय राघव नागरिक चिकित्सालय पांवटा साहिब सिरमौर, डा. करनजीत सिंह खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग मंडी जिला, डा. अंजलि चौहान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन शिमला और डा. मोनिका पठानिया मैडीकल कालेज टांडा कांगड़ा जिला को उपाध्यक्ष चुना गया।
डा. विकास ठाकुर मैडीकल कालेज नेरचौक मंडी जिला से संघ के महासचिव रूप में चयनित हुए व डा. जितेंद्र रुड़की नागरिक चिकित्सालय सुंदरनगर मंडी जिला, डा. सुनील चौहान खंड चिकित्सा अधिकारी कोटखाई शिमला जिला, डा. मोहित डोगरा सामुदायिक चिकित्सालय गलौड़ हमीरपुर जिला तथा डा. यासमीन नागरिक चिकित्सालय नूरपुर कांगड़ा जिला से संयुक्त सचिव के रूप में चयनित किए गए। साथ ही डा. प्रवीण चौहान डी.डी.यू. जोनल अस्पताल शिमला से दूसरी बार कोषाध्यक्ष के रूप में चयनित हुए। डा. विजय राय मैडीकल कालेज नेरचौक जिला मंडी से प्रैस एवं आई.टी. सैल सचिव के रूप में चयनित हुए। सभी चयनित पदाधिकारियों ने संघ का हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया और अपने पदों पर नियुक्त होने पर जो कार्यभार सौंपा गया है उसे तहेदिल से निभाने का संकल्प लिया। संघ जनहित में विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता है और लोगों के स्वास्थ्य लाभ के लिए आगे जांच का निर्देश देता है।