Shimla: 25,916 प्रभावितों को विशेष राहत पैकेज के तहत दिए 256.57 करोड़ रुपए : नेगी

punjabkesari.in Wednesday, Aug 20, 2025 - 07:47 PM (IST)

शिमला (प्रीति): राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि उन्होंने कहा कि पिछले 3 वर्षों में प्रदेश सरकार को आपदा के तहत विभिन्न मदों में 3578.63 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। इसमें से केंद्र सरकार द्वारा 3247.64 करोड़ रुपए तथा राज्य सरकार द्वारा 330 करोड़ 99 लाख रुपए का योगदान किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 25,916 लाभार्थियों को 256.57 करोड़ रुपए विशेष राहत पैकेज के तहत जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राहत मदों और मापदंडों में संशोधन के अनुसार राहत प्रदान करती है। विधायक अनुराधा राणा के सवाल के जवाब में उन्होंने सदन में यह जानकारी दी।

सदन नेता प्रतिपक्ष के कहने से नहीं चलेगा
राजस्व मंत्री ने कहा कि यह प्रश्न आपदा से जुड़ा था और नियम 67 के तहत भी आपदा पर ही चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने वाॅकआऊट का बहाना ढूंढा, ताकि उन्हें यहां न रहना पड़े। उन्होंने कहा कि बीते रोज ही विपक्ष ने कहा था कि वह उनसे सवाल नहीं पूछेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के इस रवैये से लग रहा है कि वह आपदा को लेकर गंभीर नहीं है, केवल लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपदा पर राजस्व मंत्री जवाब नहीं देगा तो कौन देगा। उन्होंने यह भी कहा कि नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के अन्य विधायकों को विशेष अधिमान नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सदन नेता प्रतिपक्ष के कहने से नहीं चलेगा। सदन की परंपराएं हैं, जिनका पालन करना जरूरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News