प्रतिभा-सुक्खू के बाद कौल सिंह भी पहुंचे दिल्ली

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2022 - 06:52 PM (IST)

शिमला (राक्टा): हिमाचल कांग्रेस की राजनीति अब दिल्ली में गर्माने लगी है। आलम यह है कि विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बारी-बारी दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर भी दिल्ली रवाना हुए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह, प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू बीते दिन ही दिल्ली गए थे। इसके साथ ही देखा जाए तो कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर बीते कुछ दिनों से दिल्ली में सक्रिय हैं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात भी कर चुके हैं। उनका मंगलवार को वापस शिमला आने का कार्यक्रम है। इसी तरह पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल धनीराम शांडिल भी दिल्ली गए थे। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ अन्य पार्टी नेता भी दिल्ली कारु ख कर सकते हैं। सूचना के अनुसार प्रदेश कांगे्रस के नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मल्लिकार्जुन खरगे को बधाई देने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। इसके साथ ही चुनावी फीडबैक भी दिया जा रहा है। पार्टी नेताओं ने हाईकमान को आश्वस्त किया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

कांग्रेस एक बड़ी जीत दर्ज करेगी : कौल सिंह ठाकुर
कौल सिंह ठाकुर ने संपर्क किए जाने पर दिल्ली रवाना होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में प्रदेश में विकास ठप्प होकर रह गया। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है। साथ ही कुछ निजी कार्य भी है।

कौन होगा सी.एम. फेस, चर्चा जारी
प्रदेश में यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, इसको लेकर पार्टीजनों में चर्चा का माहौल गर्म है। कांग्रेस के कई नेता सी.एम. की दौड़ में शामिल हैं। ऐसे में सभी अंदरखाते अभी से ही अपनी गोटियां फिट करने मेंं जुट गए हैं। इसके तहत कुछ नेताओं की दिल्ली दौड़ को मुख्यमंत्री की रेस से जोड़कर भी देखा जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News