Shimla: इन जिलाें में सोमवार को होगी शराब ठेकों की ई-नीलामी

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 07:03 PM (IST)

शिमला (संतोष): राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने प्रदेश के उन शराब ठेकों की नीलामी प्रक्रिया अधिसूचित की है, जो पिछले चरणों में शेष रह गए थे। विभाग ने इच्छुक बोलीदाताओं को आधिकारिक वैबसाइट पर नियम व शर्तें ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। इसके तहत सोमवार को बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, बीबीएन और नूरपुर जिलों के लिए ई-नीलामी की जानी है। यह पूरी प्रक्रिया ई-नीलामी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन संपन्न की जाएगी। बोलीदाता विभाग की आधिकारिक वैबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News