कांगड़ा के नूरपुर में प्रस्तावित 737 करोड़ की फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना को केंद्र से मंजूरी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 13, 2024 - 11:29 PM (IST)

शिमला: जिला कांगड़ा के नूरपुर में फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। हाल ही में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस मामले को मजबूती के साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के समक्ष अपना पक्ष रखा था। गड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र नूरपुर में बनाने वाले फिन्ना सिंह सिंचाई प्रोजैक्ट को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। यह परियोजना एक दशक से लटकी थी। 737 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस प्रोजैक्ट में प्रदेश सरकार 300 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। अन्य राशि केंद्र सरकार देगी। इसका काम वर्ष 2011 में शुरू हो गया था। बजट की कमी के चलते यह परियोजना लटक गई थी। 50 फीसदी काम हो चुका है। पहले इस प्रोजैक्ट पर 204 करोड़ रुपए की राशि खर्च होने का अनुमान था, लेकिन इसे विस्तार दिए जाने से अब 737 करोड़ से ज्यादा राशि खर्च होगी।

इस प्रोजैक्ट पर भाजपा और कांग्रेस पार्टी के नेताओं में खूब सियासत होती रही है। विधानसभा में भी कई बार यह मामला गूंजा है। इस सिंचाई प्रोजैक्ट से नूरपुर के हजारों लोगों को फायदा होगा। 5 हजार हैक्टेयर भूमि पर लोग खेती कर सकेंगे। अभी तक इस क्षेत्र के ज्यादातर किसान खेती के लिए बारिश पर निर्भर हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब यहां बांध बनाए जाने की भी योजना है। इसका भी 35 कार्य पूरा हो चुका है। इस बांध से 1.88 मैगावाट बिजली बनाना प्रस्तावित है। वहीं, बांध में अतिरिक्त पानी डालने के लिए डायवर्सन वेयर, लिंक नहर, टनल और मुख्य नहर आदि के कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News