मानसिक रूप से बीमार युवक ने लगाया फंदा

punjabkesari.in Monday, Feb 04, 2019 - 08:15 PM (IST)

रामपुर बुशहर (नोगल): उपमंडल रामपुर के झाखड़ी में पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त रोहित कैदारटा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार युवक झाखड़ी की जीरो कालोनी में रहता था। यह युवक करीब एक माह से मानसिक रूप से बीमार था। सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे उक्त युवक फंदे पर लटक गया। डी.एस.पी. रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News