इग्नू ने विद्यार्थियों को 25 सितम्बर तक दिया पुन: पंजीकरण करवाने का एक और अवसर

punjabkesari.in Monday, Sep 19, 2022 - 08:36 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई-2022 सत्र के लिए विभिन्न बैचलर व मास्टर डिग्री कोर्सिज में अगले वर्ष/सैमेस्टर के लिए पुन: पंजीकरण फार्म भरने की अंतिम तिथि 25 सितम्बर तक बढ़ा दी है। जुलाई 2021 सत्र में विभिन्न बैचलर, डिग्री व मास्टर डिग्री (वाॢषक पद्धति) और जनवरी 2022 सत्र में विभिन्न बैचलर डिग्री व मास्टर डिग्री (सैमेस्टर पद्धति) कोर्सिज में पहले से पंजीकृत सभी विद्यार्थी पुन: पंजीकरण के लिए पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त जुलाई 2021 से पूर्व के वे सभी पंजीकृत विद्यार्थी जो किन्हीं कारणों से अपना पुन: पंजीकरण निर्धारित समय में नहीं करवा पाए हैं, वे भी जुलाई 2022 सत्र के लिए फार्म भर सकते हैं।

इसके अलावा जुलाई 2022 सत्र के लिए विभिन्न मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री, डिप्लोमा तथा सर्टीफिकेट कोर्सिज में भी नए प्रवेश की अंतिम तिथि पहले ही 22 सितम्बर तक बढ़ाई हुई है। इग्रू के क्षेत्रीय निदेशक डा. जोगिंद्र कुमार यादव ने बताया कि नए प्रवेश व पुन: पंजीकरण के लिए लिंक इग्नू की वैबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए इग्नू के किसी भी नजदीकी अध्ययन केंद्र से या इग्नू क्षेत्रीय केंद्र शिमला के दूरभाष पर संपर्क किया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News