हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शुरू कीं बीएड व एमएड की परीक्षाएं, जानिए कब होंगी

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 06:28 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने सोमवार से शुरू होने जारी रहीं बीएड की परीक्षाओं के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पात्र उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड विद्यार्थियों की लॉग इन आईडी पर अपलोड कर दिए गए हैं, जहां से विद्यार्थी इन्हें डाऊनलोड कर सकते हैं। इन परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय ने प्रदेश भर मेें 57 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं सुचारू रूप से आयोजित हों, इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवश्यक सामग्री पहुंचा दी है और दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

बीएड प्रथम व तृतीय सैमेस्टर (रैगुलर विद्यार्थी) व सैंटर फॉर डिस्टैंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) के तहत जनवरी बैच के बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 14 मार्च तक चलेंगी। 80 अंक वाले पेपर सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित होंगे, जबकि 40 अंक वाले पेपर सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक चलेंगे। इसके अलावा एमएड की परीक्षाएं भी सोमवार से शुरू हो रही हैं। ये परीक्षाएं 9 मार्च तक चलेंगी। विभिन्न विषयों में पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षाएं भी सोमवार से शुरू होंगी और ये परीक्षाएं 7 मार्च तक चलेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News