विपक्ष की सदन में नारेबाजी, वॉकआऊट

punjabkesari.in Tuesday, Mar 08, 2022 - 12:00 AM (IST)

शिमला (राक्टा): हिमाचल विधानसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के बाद सदन का माहौल गर्मा गया और विपक्ष नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआऊट कर गया। प्रश्नकाल के बाद कांग्रेस सदस्य जगत सिंह नेगी ने प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के माध्यम से बीते 5 मार्च को उनके खिलाफ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की गई टिप्पणियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस तरह से अपने संबोधन में उन्हें डांट पिलाई, वैसे स्कूल के बच्चों को भी नहीं डांटते।
नेगी ने कहा कि सी.एम. द्वारा उनके खिलाफ की गई टिप्पणियों को सदन की कार्यवाही से निकाला जाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री की नीतियों की आलोचना की है न कि प्रधानमंत्री की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने व्यवस्था दी की वे उस दिन की कार्रवाई को देखेंगे और यदि असंसदीय शब्द का होगा, तो उसे कार्यवाही से निकालेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News