हिमाचल में कफ्र्यू के 70 दिन, 1911 एफ.आई.आर., 1584 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2020 - 09:20 PM (IST)

शिमला (राक्टा): केंद्र की गाइडलाइंस के बाद प्रदेश सरकार ने भी 1 जून से बड़ी रियायतें दी हैं, लेकिन सूबे में बीते 70 दिनों की अवधि के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। पुलिस से प्राप्त आंकड़ों को देखें तो हिमाचल में बीते 70 दिनों की अवधि में कफ्र्यू उल्लंघन पर 1911 एफआईआर दर्ज करते हुए 1584 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही उक्त अवधि में 1563 वाहन जब्त करते हुए 62,83,359 रु पए का जुर्माना अब तक वसूला जा चुका है। पुलिस आंकड़ों को देखें तो राज्य में कफ्र्यू उल्लंघन पर सबसे अधिक 329 एफआईआर जिला कांगड़ा में दर्ज हुईं, जबकि सबसे अधिक 330 गिरफ्तारियां जिला शिमला में हुई हंै। इसके साथ ही राज्य में दंड प्रक्रिया संहिता की निवारक धाराओं के तहत भी उक्त अवधि में 898 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें जिला कुल्लू के अंतर्गत सबसे अधिक 637 गिरफ्तारियां हुई हैं। प्राप्त आंकड़ों को देखा जाए तो प्रदेश भर में बीते 70 दिनों के दौरान जिला चम्बा में सबसे अधिक 392 वाहन जब्त हुए हैं, जबकि जिला मंडी में सबसे अधिक 26,49,259 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। हालांकि अब कफ्र्यू में ढील का समय 14 घंटे कर दिया है। इससे माना जा रहा है कि सूबे में कफ्र्यू उल्लंघन के मामलों में भी कमी आएगी।

24 घंटे, 7 केस, 19 गिरफ्तार
बीते 24 घंटे के आंकड़ों को देखें तो प्रदेश में कफ्र्यू उल्लंघन पर 7 केस दर्ज करते हुए 1 व्यक्ति को अरैस्ट किया गया है। इसी तरह उक्त अवधि में राज्य में दंड प्रक्रिया संहिता की निवारक धाराओं के तहत भी 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 2 वाहन जब्त किए गए हैं। इनमें एक वाहन पुलिस जिला बद्दी और एक वाहन चम्बा जिला में जब्त किया गया है।

क्वारंटाइन जंप करने पर 212 केस
प्रदेश में क्वारंटाइन जंप के अब तक 212 मामले दर्ज किए जा चुके हंै। इसके तहत 267 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुए हैं। इनमें 189 ने होम क्वारंटाइन तो 36 ने इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन को जंप किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News