गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे मुख्यमंत्री

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2022 - 07:02 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): एम.सी.डी. (नगर निगम दिल्ली) में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो करने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। उनका 3 विधानसभा क्षेत्रों नडीयाड, वेजलपुर व नरानपुरा में चुनाव प्रचार करने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री इस समय दिल्ली में हैं और वह मंगलवार को अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। वह सबसे पहले नडीयाड पहुंचकर सायं 5 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सायं 7 बजे तथा उसके बाद 9 बजे नरानपुरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री बुधवार को अहमदाबाद से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे तथा उसके बाद वापस शिमला पहुंचेंगे।

उल्लेखनीय है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे एक साथ 8 दिसम्बर को आएंगे। हालांकि हिमाचल प्रदेश में मतदान हो गया है, लेकिन गुजरात में 2 चरणों में 1 व 5 दिसम्बर को मतदान होगा। इस समय दोनों राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। गुजरात में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी स्टार प्रचारक के रूप में प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा आगामी दिनों में प्रदेश भाजपा के दूसरे नेता भी गुजरात में चुनाव ड्यूटी पर जा सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News