असम से ​शिमला लौटे मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बनाए गए स्टार प्रचारक

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 09:10 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू असम विधानसभा चुनाव में 2 दिन प्रचार करने के बाद मंगलवार देर शाम वापस शिमला लौट आए हैं। सूचना के अनुसार वह चंडीगढ़ से सड़क मार्ग होते हुए शिमला पहुंचे। बताया जा रहा है कि बुधवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। वही पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस हाईकमान ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम भी शामिल है। ऐसे में मुख्यमंत्री आने वाले दिनों में चुनावी प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News