Shimla: विवि प्रशासन का बड़ा फैसला, बीए, बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षाओं में होगा इस इलैक्ट्रॉनिक गैजेट का उपयोग
punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 05:47 PM (IST)
शिमला (ब्यूरो): प्रदेश में बीए, बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा में छात्र कैलकुलेटर का उपयोग कर सकेंगे। विवि प्रशासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेशों में कहा गया है कि गणित और सांख्यिकी अध्ययन बोर्ड (अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन) द्वारा 8 मई, 2024 को आयोजित बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था। इस निर्णय के अनुसार भविष्य में आयोजित होने वाली बीए/बीएससी तृतीय वर्ष के पाठ्यक्रम संख्यात्मक विधियां की परीक्षाओं में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक (गैर-प्रोग्रामेबल) कैलकुलेटर के उपयोग की अनुमति दी जा सकती है। बोर्ड के इस फैसले से छात्रों को जटिल गणनाओं में सुविधा मिलेगी और परीक्षा प्रक्रिया अधिक व्यावहारिक एवं समय-उपयुक्त बन सकेगी। हालांकि केवल गैर-प्रोग्रामेबल कैलकुलेटर ही मान्य होंगे। इसी कड़ी में प्रदेश में आने वाले दिनों में होनी वाली परीक्षाओं में छात्रों को गैर-प्रोग्रामेबल कैलकुलेटर के इस्तेमाल की अनुमति दी गई है।

