क्रिप्टो करंसी स्कैम: विदेश में छिपे मुख्य मास्टरमाइंड की सुभाष की 6 संपतियां सीज
punjabkesari.in Monday, Nov 06, 2023 - 11:25 PM (IST)

शिमला (राक्टा): बहुचर्चित क्रिप्टो करंसी स्कैम में एस.आई.टी. ने कड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। इसके तहत दुबई में छिपे घोटाले के मास्टरमाइंड सुभाष शर्मा की 6 संपत्तियों को सीज किया गया है। इनमें पंजाब के जीरकपुर और मंडी जिला स्थित 6 प्रॉपर्टी शामिल बताई है। इनमें कुछ फ्लैट भी शामिल हैं। सीज की गई संपत्तियों की कुल लागत साढ़े 3 करोड़ के आसपास आंकी गई है। एस.आई.टी. की इस कार्रवाई से अन्य आरोपियों में भी हड़कं पमच गया है। सूचना के अनुसार एस.आई.टी. की वित्तीय जांच टीम बीते दिनों गिरफ्तार किए गए 8 आरोपियों की संपत्तियों का भी पता लगा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में कुछ अन्य संपत्तियों को भी सीज किया जा सकता है। इसके साथ ही फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ को लेकर दबिशों का दौर जारी है। एस.आई.टी. जांच में मिले साक्ष्य के आधार पर अब तक घोटाले में संलिप्त आरोपियों की करीब साढ़े 12 करोड़ की संपत्ति अटैच कर चुकी है।
350 तक पहुंचा शिकायतों का आंकड़ा
करोड़ों रु पए के घोटाले में शिकायतों का आंकड़ा 350 पहुंच गया है। ऐसे में एस.आई.टी. हर शिकायत को गंभीरता से खंगाल रही है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही 3 से 4 गिरफ्तारियां हो सकती हैं।