एक निगम-एक टैक्स प्रणाली लागू करेगी भाजपा : जयराम

punjabkesari.in Monday, Apr 24, 2023 - 08:57 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): हिमाचल प्रदेश भाजपा के नेता चुनाव मैदान में उतर गए हैं। इस कड़ी के तहत सोमवार को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने प्रचार किया। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मल्याणा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शहरवासियों को टैक्स के जाल से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से एक निगम-एक टैक्स प्रणाली को लागू करेगी। पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने चुनाव प्रचार करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की सत्ता में 10 झूठी गारंटियां देकर पहुंची है। ऐसे में शिमला की पढ़ी-लिखी जनता उसके ऊपर भरोसा नहीं करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News