मुख्यमंत्री की तरफ से चुने हुए प्रतिनिधियों का अपमान करना गलत : बलबीर

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2024 - 07:27 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व विधायक बलबीर वर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तरफ से चुने हुए विधायकों का अपमान करना गलत है। उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों की तुलना काले नाग और भेड़-बकरियों से करना निंदनीय है तथा प्रदेश की जनता चुने हुए प्रतिनिधियों का ऐसा अपमान कभी सहन नहीं करेगी। बलबीर वर्मा यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री लगातार सत्ता का दुरुपयोग करके चुने हुए प्रतिनिधियों को परेशान करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अल्पमत में है तथा उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। मौजूदा समय में मुख्यमंत्री केवल प्रतिशोध की राजनीति को जन्म दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायकों का निलंबन करना, उन पर झूठे मामले बनाना और विधायकों को परेशान करना ही सरकार का काम रह गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शायद यह भूल गए हैं कि सत्ता का क्या काम होता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News