मुख्यमंत्री आवास 2 माह बाद भी रहने के लिए नहीं हुआ तैयार

punjabkesari.in Monday, Feb 06, 2023 - 05:41 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री का सरकारी आवास ओकओवर सरकार गठन के लगभग 2 माह बाद भी तैयार नहीं हो पाया है, क्योंकि आवास के मुरम्मत व रंग-रोगन का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। इस कारण मुख्यमंत्री को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में रहना पड़ रहा है। प्रदेश की नई सरकार ने 11 दिसम्बर, 2022 को शपथ ली थी। इसके बाद सी.एम. तथा अन्य मंत्रियों के सरकारी आवास के मुरम्मत व रंग-रोगन का कार्य शुरू हो गया था। मुख्यमंत्री व मंत्रियों के सरकारी आवास जी.ए.डी. के अधीन आते हैं। जी.ए.डी. ने इनके मुरम्मत व रंग-रोगन का कार्य लोक निर्माण विभाग को सौंपा है, लेकिन कार्य धीमी गति से चला होने के कारण मुरम्मत का कार्य पूरा नहीं हो पाया है।

जानकारी है कि आवास की छत की रिपेयर का कार्य किया जा रहा है। पानी रिसने के कारण छत की जो लकड़ी खराब हो गई है, उसे बदला जा रहा है। जानकारी है कि जनवरी माह में कुछ दिनों के लिए मुरम्मत कार्य कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया था तथा 17 जनवरी से कार्य लगातार जारी है। जानकारी है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले सरकारी आवास नहीं चाहते थे, लेकिन बाद में सुरक्षा कारणों से उन्होंने सरकारी आवास में रहने के लिए हामी भरी।

उपमुख्यमंत्री व मंत्री भी नहीं हुए शिफ्ट
सुक्खू सरकार में उपमुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्री भी उन्हें अलाट हुए सरकारी आवास में शिफ्ट नहीं हो पाए हैं क्योंकि इन आवासों में भी मुरम्मत का कार्य किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News