नौकरी पाने का सुनहरा अवसर! एडवांस टेक्नोलॉजी कैंपस में IT शिक्षकों की भर्ती; इस दिन होगा इंटरव्यू

punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 06:08 PM (IST)

Shimla News: मैसर्ज एडवांस टेक्नोलॉजी कैंपस चाटी (नजदीक रामपुर बस स्टैंड) में आईटी शिक्षक के 02 पदों को भरने के लिए 27 फरवरी 2026 को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यह इंटरव्यू प्रातः 10 बजे से एमएस एडवांस टेक्नोलॉजी कैंपस के मुख्य भवन के ग्राउंड फ्लोर में आयोजित होगा।

जानें योग्यता

जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि आईटी शिक्षक (पुरुष एवं महिला) के कुल 02 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को ओ लेवल/ ए लेवल, पीजीडीसीए, सीएसई, बीसीए या बीएससी (आई टी) शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र तथा अद्यतन बायोडाटा/रिज्यूम सहित इंटरव्यू स्थल पर उपस्थित होना होगा। इसके अतिरिक्त, आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वो आवेदक सम्बंधित साईट eemis.hp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एमएस एडवांस टेक्नोलॉजी कैंपस कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या दूरभाष संख्या 86298-46600, 85447-04446 एवं 82194-15673 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News