Shimla: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गठित की 18 समितियां

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 08:48 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विधानसभा की 18 समितियों का गठन किया है। इसमें से 8 समितियों की कमान विधानसभा अध्यक्ष के पास रहेगी, जबकि विपक्ष की तरफ से वरिष्ठ विधायक अनिल शर्मा को लोक लेखा समिति का सभापति बनाया गया है। सत्तापक्ष से 9 सदस्य समितियों के सभापति बनाए गए हैं, जिसमें राकेश कालिया, किशोरी लाल, मोहन लाल ब्राक्टा, संजय रत्न, विनय कुमार, आशीष बुटेल, संजय अवस्थी, केवल सिंह पठानिया व राम कुमार शामिल हैं। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के पास 8 समितियों की कमान रहेगी।

विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता वाली विशेषाधिकार समिति में आशीष बुटेल, भवानी सिंह पठानिया, डी.एस. ठाकुर, पूर्ण चंद ठाकुर, चंद्रशेखर व अजय सोलंकी, याचिका समिति में विधानसभा अध्यक्ष के साथ सतपाल सिंह सत्ती, रीना कश्यप, नीरज नैय्यर, चंद्रशेखर, कमलेश ठाकुर व अनुराधा राणा सदस्य होंगे। विधानसभा अध्यक्ष के साथ सदस्य सुविधा समिति में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान, विपिन सिंह परमार, सुखराम, सतपाल सिंह सत्ती, संजय रत्न व रीना कश्यप सदस्य होंगे।

कार्य सलाहकार समिति में विधानसभा अध्यक्ष के साथ संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, अनिल शर्मा, सुखराम, विनय कुमार व केवल सिंह पठानिया सदस्य होंगे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के साथ नियम समिति में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विनय कुमार, बलबीर सिंह वर्मा, संजय रत्न, अजय सोलंकी व आशीष शर्मा व प्रोटोकॉल मानदंडों के उल्लंघन और आचार संहिता समिति में विधानसभा अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सुधीर शर्मा, नंद लाल, पवन कुमार काजल, प्रकाश राणा, भवानी सिंह पठानिया व डा. जनक राज सदस्य होंगे।

पुस्तकाल, अनुसंधान एवं संदर्भ समिति में विधानसभा अध्यक्ष के साथ पवन कुमार काजल, प्रकाश राणा, रणवीर सिंह निक्का, सुरेश कुमार, अजय सोलंकी व आशीष शर्मा तथा ई-गवर्नैंस एवं सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति में विधानसभा अध्यक्ष के साथ विपिन सिंह परमार, सुधीर शर्मा, नंद लाल, सुरेंद्र शौरी, प्रकाश राणा और रणवीर सिंह निक्का सदस्य होंगे।

भाजपा के वरिष्ठ विधायक अनिल शर्मा लोक लेखा समिति के सभापति होंगे। उनके साथ डा. हंसराज, रणधीर शर्मा, बलबीर सिंह वर्मा, संजय रत्न, जीतराम कटवाल, मलेंद्र राजन, केवल सिंह पठानिया, चंद्रशेखर, कैप्टन रणजीत सिंह एवं कमेलश ठाकुर सदस्य होंगे। राकेश कालिया प्राकलन समिति के सभापति होंगे। उनके साथ बिक्रम सिंह, सतपाल सिंह सत्ती, आशीष बुटेल, राकेश जम्वाल, भवानी सिंह पठानिया, नीरज नैय्यर, दलीप ठाकुर, अजय सोलंगी, कुलदीप सिंह राठौर और हरदीप सिंह बावा सदस्य होंगे।

किशोरी लाल लोक उपक्रम समिति के सभापति होंगे। उनके साथ विपिन सिंह परमार, सुखराम, इंद्रदत्त लखनपाल, सुरेंद्र शौरी, भुवनेश्वर गौड़, पूर्ण चंद ठाकुर, सुरेश कुमार, त्रिलोक जम्वाल, हरीश जनारथा और विवेक शर्मा (विकू) सदस्य होंगे। मोहन लाल ब्राक्टा कल्याण समिति के सभापति होंगे। उनके साथ विनोद कुमार, इंद्र सिंह, राम कुमार, रीना कश्यप, डा. जनक राज, लोकेंद्र कुमार, दीपराज, सुदर्शन सिंह बबलू, विनोद सुल्तानपुरी और अनुराधा राणा सदस्य होंगे।

स्थानीय निधि लेखा समिति के सभापति संजय रत्न होंगे। उनके साथ डा. हंसराज, सतपाल सिंह सत्ती, राकेश जम्वाल, संजय अवस्थी, मलेंद्र राजन, कुलदीप सिंह राठौर और विवेक शर्मा (विकू) सदस्य होंगे। अधीनस्थ विधायन समिति के सभापति विनय कुमार होंगे। उनके साथ पवन कुमार काजल, सुरेंद्र शौरी, रीना कश्यप, भुवनेश्वर गौड़, पूर्ण चंद ठाकुर, दलीप ठाकुर, सुरेश कुमार व विनोद सुल्तानपुरी सदस्य होंगे। जन प्रशासन समिति के सभापति आशीष बुटेल होंगे। उनके साथ विपिन सिंह परमार, मोहन लाल ब्राक्टा, राकेश जम्वाल, इंद्र सिंह, नीरज नैय्यर, डीएस ठाकुर, लोकेंद्र कुमार व कैप्टन रणजीत राणा सदस्य होंगे।

संजय अवस्थी मानव विकास समिति के सभापति होंगे। उनके साथ बिक्रम सिंह, विनोद कुमार, बलबीर सिंह वर्मा, डा. जनक राज, मलेंद्र राजन, कुलदीप सिंह राठौर, हरीश जनारथा व अनुराधा राणा सदस्य होंगे। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया सामान्य विकास समिति के सभापति होंगे। उनके साथ अनिल शर्मा, राकेश कालिया, विनोद कुमार, रणधीर शर्मा, जीत राम कटवाल, दलीप ठाकुर, सुदर्शन सिंह बबलू व हरदीप सिंह बावा सदस्य होंगे। इसके अलावा ग्रामीण नियोजन समिति का सभापति राम कुमार को बनाया गया है। उनके साथ सुखराम, इंद्रदत्त लखनपाल, रणधीर शर्मा, किशोरी लाल, संजय रत्न, दीप राज, त्रिलोक जम्वाल व कमलेश ठाकुर को सदस्य बनाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News