अमृत पाल मामले को लेकर एचआरटीसी अलर्ट, बिगड़े हालात तो पंजाब नहीं जाएंगी बसें

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2023 - 05:52 PM (IST)

शिमला (राजेश): पंजाब में वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृत पाल की गिरफ्तारी को लेकर एच.आर.टी.सी. भी अलर्ट पर है। पंजाब के कई शहरों में धारा-144 लगी है। ऐसे में अमृत पाल प्रकरण को देखते हुए एच.आर.टी.सी. ने पंजाब जाने वाली बसों के ड्राइवरों व कंडक्टरों को अलर्ट रहने को कहा है। ड्राइवरों-कंडक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि पंजाब में स्थिति खराब होती है तो तुंरत बसें लेकर वापस हिमाचल आ जाएं। मौजूदा समय में हिमाचल के विभिन्न जिलों से पंजाब के विभिन्न रूटों पर बसें चल रही हैं लेकिन हालात खराब होते हैं तो फि र पंजाब के इन रूटों पर एच.आर.टी.सी. बस सेवा को बंद कर सकता है। सोमवार को शिमला सहित प्रदेश के सभी जिलों से पंजाब के रूटों पर बसें गईं, वहीं वापस भी आईं। वहीं अमृतसर जाने वाली बसों के लिए एच.आर.टी.सी. प्रबंधन द्वारा निर्देश जारी किए गए थे कि जालंधर से आगे तभी बसें ले जाएं अगर स्थिति सामान्य हो।

पंजाब में बसें बंद होती हैं तो हिमाचल की भी होंगी बंद
उधर, एच.आर.टी.सी. प्रबंधन का कहना है कि पंजाब में अमृत पाल सिंह प्रकरण को देखते हुए पंजाब के लिए जाने वाली बसों को फिलहाल बंद नहीं किया है। हिमाचल से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली जाने वाली एच.आर.टी.सी. की बसें फिलहाल चल रही हंै लेकिन एच.आर.टी.सी. पंजाब रोडवेज के निर्देशों के इंतजार में है। एच.आर.टी.सी. जी.एम. पंकज सिंघल ने बताया कि आर.एम. ऊना और डी.एम. चंडीगढ़ पंजाब रोडवेज के टच में हैं। जैसे ही पंजाब रोडवेज की ओर से कोई निर्देश आते हैं तो उसके बाद एच.आर.टी.सी. की बसों को बंद कर दिया जाएगा, क्योंकि एग्रीमैंट के मुताबिक एच.आर.टी.सी. पंजाब में पंजाब रोडवेज को फ ॉलो करता है।

हिमाचल पुलिस भी अलर्ट पर
अमृत पाल सिंह को पकडऩे के लिए हिमाचल पुलिस भी अलर्ट पर है। इसके लिए पंजाब से लगी सीमाओं पर गश्त बढ़ा दी गई है। पंजाब के साथ लगते सीमावर्ती इलाकों से गुजरने वाले वाहनों की सख्ती से जांच की जा रही है। इसके लिए डी.जी.पी. ने स्वयं भी मोर्चा संभाला है। सभी पुलिस अधीक्षकों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।

क्या कहा चंडीगढ़-रामपुर रूट पर गए एच.आर.टी.सी. चालक ने
पंजाब मेें अमृत पाल मामले को लेकर चंडीगढ़ से रामपुर रूट पर वापस आए चालक हरीश कुमार पराशर ने कहा कि चंडीगढ़ सहित पंजाब के अन्य जिलों में फिलहाल स्थिति सामान्य है। अमृतसर रूट पर निगम की बसें गई हैं। पंजाब में कुछेक जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं लेकिन बसों को कोई परेशानी नहीं आ रही है। वहीं प्रबंधन के निर्देश हैं कि यदि स्थिति बिगड़ती है तो वे वापस आ जाएं। वहीं निगम के चालक पल-पल की जानकारी भी निगम अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं।

हिमाचल में भी हाई अलर्ट लेकिन पर्यटकों को न करें तंग : मुख्यमंत्री
पंजाब में अमृत पाल मामले को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि डी.जी.पी. को दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि बाहरी राज्यों व पंजाब से हिमाचल आने वाले पर्यटकों को तंग न किया जाए, वहीं यह भी ध्यान रखें कि कोई अवांछित व्यक्ति भी प्रदेश में प्रवेश न करे। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हिमाचल सरकार पूरी तरह तैयार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News