Shimla: स्वास्थ्य जांच के लिए IGMC पहुंचे CM सुक्खू, चिकित्सकों की देखरेख में करवाया घुटने का एक्स-रे
punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 10:41 PM (IST)
शिमला (राजेश): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार शाम स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए अचानक राजधानी के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) पहुंचे। यहां उन्होंने चिकित्सकों की देखरेख में अपने घुटने का एक्स-रे करवाया। मुख्यमंत्री के अस्पताल पहुंचने की पूर्व सूचना मिलते ही आईजीएमसी प्रशासन अलर्ट हो गया और तुरंत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
डी ब्लॉक में हुआ एक्स-रे, जांच के बाद हुए रवाना
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुक्खू शुक्रवार शाम को अस्पताल के डी ब्लॉक पहुंचे। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनके घुटने का एक्स-रे किया गया। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री अस्पताल से रवाना हो गए। हालांकि, उनके घुटने में दर्द या तकलीफ किस वजह से हुई और एक्स-रे की रिपोर्ट को लेकर अभी तक अस्पताल प्रशासन या सरकार की ओर से कोई विस्तृत स्वास्थ्य जानकारी सांझा नहीं की गई है।
मंत्री और विधायक भी रहे साथ मौजूद
मुख्यमंत्री के इस अस्पताल दौरे के दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे। आईजीएमसी में जांच के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक भवानी पठानिया और विधायक विनोद सुल्तानपुरी भी मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ नजर आए।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

