Shimla: अलग-अलग मामलों में 15 ग्राम चिट्टे के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, लिंक खंगालने में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Wednesday, Nov 18, 2026 - 05:43 PM (IST)

शिमला (संतोष): शिमला पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल लगभग 15 ग्राम चिट्टा बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मुकदमे दर्ज कर आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पहले मामले में पुलिस थाना छोटा शिमला की टीम ने नवबहार स्थित स्टोक्स भवन लिंक रोड पर गश्त के दौरान सड़क किनारे तीन युवकों को संदिग्ध अवस्था में देखा। पुलिस ने स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में जब तीनों की तलाशी ली, तो उनके कब्जे से लगभग 6 ग्राम चिट्टा बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजू (22) पुत्र शंकर, सूरज (30) पुत्र जंग बहादुर और अर्जुन (22) पुत्र वीर बहादुर तीनों निवासी संजौली जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस थाना छोटा शिमला में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

दूसरे मामले में स्पैशल सैल शिमला की टीम ने शोघी में नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक पिकअप गाड़ी को जांच के लिए रोका। गाड़ी की गहन तलाशी लेने पर डैशबोर्ड के अंदर छिपाए गए एक पारदर्शी प्लास्टिक पाउच से लगभग 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस तस्करी में संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने साहिल सूद (30) पुत्र सुशील कुमार निवासी संजौली (शिमला) और साहिल ठाकुर (25) पुत्र देवेंद्र ठाकुर निवासी कोटी (जिला शिमला) को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को 4 दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News