Shimla: ओशिन शर्मा सहित 12 HAS अधिकारी बदले

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2024 - 10:16 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): राज्य सरकार ने देर सायं 12 एचएएस अधिकारियाें के तबादले किए हैं। इसके तहत साेशल मीडिया में सुर्खियां बटाेरने वाली एचएएस अधिकारी ओशिन काे भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग में सहायक सचिव के पद पर तैनाती दी है। बीते दिनाें उनकाे कार्मिक विभाग में रिपाेर्ट देने के आदेश जारी हुए थे। उनको एक मामले में नोटिस भी जारी हुआ था जिसके बाद उनके पास किसी विभाग का दायित्व नहीं था। इसके अलावा पीजीआई चंडीगढ़ से वापस लाैटे घनश्याम दास काे नाैणी विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार लगाया गया है।

इसी तरह नाैणी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नरेंद्र कुमार काे सहायक बंदाेबस्त अधिकारी साेलन, रजनीश कुमार काे सहायक बंदाेबस्त अधिकारी साेलन से सहायक बंदाेबस्त अधिकारी अर्की, तैनाती का इंतजार कर रहे नरेश कुमार काे एसी टू डीसी मंडी, राजीव ठाकुर काे उप सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयाेग हमीरपुर, गिरीश सुरमा काे संयुक्त निदेशक राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जाेगिंद्रनगर, तहसीलदार थुनाग अमित कलथाईक काे सहायक सचिव ऊर्जा और आश्रेया शर्मा काे सहायक सचिव वित्त, आकांक्षा शर्मा काे तहसीलदार भुंतर से सहायक सचिव स्वास्थ्य, माेहित रत्न काे सहायक सचिव राजस्व एवं कुलवंत सिंह पाेटन काे सहायक सचिव शिक्षा के पद पर तैनाती दी गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News