धारा-370 हटाने पर शांता कुमार ने दी अपनी प्रतिक्रिया (Watch Video)

punjabkesari.in Monday, Aug 05, 2019 - 06:05 PM (IST)

कांगड़ा (नितिन): जम्मू-कश्मीर पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला करते हुए राज्य को विशेष दर्जा को खत्म कर दिया है। जिसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व सांसद सांसद शांता कुमार ने धारा-370 हटाने पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है। शांता ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है और केंद्र सरकार ने बड़े साहस का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। आजादी मिलने के बाद 1953 भाजपा इस बात पर संघर्ष कर रही थी। आज का दिन सरदार पटेल को बहुत बड़ी श्रद्धांजलि है। उन्होंने 500 रियासतों को भारत का हिस्सा बनाया था। एक जम्मू कश्मीर रह गई थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसको भी भारत का हिस्सा बना दिया है। उन्होंने कहा इस बार जो देश ने भाजपा को प्रबल जनमत बहुमत दिया था, साबित कर दिया है असंभव निर्णय को सम्भव करने की हिम्मत मोदी सरकार ने दिखाई। 

शांता कुमार ने कहा कि कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं, क्योंकि उनकी राजनीति खत्म हो रही है। जिन्होंने कश्मीर को अलग रखने के लिए अपनी राजनीति की, जिसमें पाकिस्तान का भी परोक्ष रूप से सहयोग था। पाकिस्तान के पास कश्मीर बहुत बड़ा मुद्दा था, जिस मुद्दे को लेकर दुनिया और राष्ट्र संघ में शोर मचाता है। आज पूरी तरह से समाप्त हो गया। इस कश्मीर के कारण हमारे करोड़ों अरबों का पैसा खर्च होता था। निर्दाेष लोग मारे जाते थे और हमारे जवान भी शहीद होते थे, अब कश्मीर समस्या का पूरी तरह से समाधान हो गया। यह भारत के शरीर पर एक नासूर बन चुका था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News