शर्मनाक : मृत गाय को गाड़ी से बांधकर सड़क पर घसीटा

punjabkesari.in Thursday, Jul 05, 2018 - 09:30 PM (IST)

कुल्लू (प्रियंका): गाय... एक पशु ही नहीं है बल्कि हिन्दु समाज में इसे माता का दर्जा दिया गया है। वहीं गाय को देवी-देवताओं के समान पूजनीय भी माना जाता है। गाय जो अपने दूध से लोगों का पोषण करती है उसे न तो जीते जी सम्मान मिल पा रहा है और न ही मरने के बाद। प्रशासन भी गौ सरंक्षण के बड़े-बड़े दावे कर गौसदनों के निर्माण करने की बात करता है लेकिन वहां भी गऊओं की देखभाल पर प्रश्नचिन्ह लग चुके हैं। ऐसा ही एक शर्मनाक वाकया वीरवार को पर्यटन स्थल मनाली-पलचान सड़क पर नजर आया, जहां एक टैक्सी के पीछे मृत गाय को बांध कर सड़क पर घसीटा गया। पलचान से कुलंग व उससे आगे तक कई किलोमीटर सड़क पर घसीटने से गाय की चमड़ी तक उतर गई।


किसी ने नहीं की रोकने की कोशिश
इस घटना को सड़क पर से गुजरने वाले हर वाहन चालक, सवारियों, दुकानदारों व राहगीरों ने देखा लेकिन किसी ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की। न ही इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई। प्रत्यक्षदर्शी संजू, विनोद ने बताया कि वह पलचान से कुल्लू की ओर आ रहे थे जब उन्हें मृत गाय को इस प्रकार से घसीटते हुए देखा। वहीं यह दृश्य घाटी में पहुंचे पर्यटकों के मन पर क्या प्रभाव डालेगा इसका अंदाजा भी सहज ही लगाया जा सकता है। कार सेवादल के अध्यक्ष मनदीप ने भी इस घटना को दुखद बताया है।


क्या कहते हैं डी.सी. कुल्लू
डी.सी. कुल्लू यूनुस ने कहा कि ऐसा अपराध करने वाले व्यक्ति को किसी सूरत में भी नहीं बख्शा जाएगा। इस मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Related News