Bilaspur: इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2026 - 05:59 PM (IST)

शाहतलाई (ब्यूरो): विद्युत उपमंडल तलाई के अंतर्गत आने वाले झंडूता-कलोल फीडर पर आवश्यक रखरखाव एवं मुरम्मत कार्य किए जाने के कारण क्षेत्र के अनेक गांवों में 8 जून को बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा यह कार्य विद्युत व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, सुरक्षित तथा निर्बाध बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

विद्युत उपमंडल तलाई के सहायक अभियंता रमेश चंद ने शुक्रवार को जारी प्रैस बयान में बताया कि झंडूता-कलोल फीडर पर निर्धारित रखरखाव कार्य के चलते बलगाड़, कलोल, बकैन, भड़ोली कलां, सनिहरा, मलराओ, ढोलग, जेजवी, मरोतन, गाहघोड़ी, धनिपखर सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

सहायक अभियंता रमेश चंद ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों द्वारा विद्युत लाइनों की जांच, मुरम्मत तथा अन्य तकनीकी कार्य किए जाएंगे, जिसके चलते सुरक्षा की दृष्टि से बिजली आपूर्ति को कुछ समय के लिए बंद रखना आवश्यक है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News