उड़नपरी सीमा ने अब गोवा में राष्ट्रीय एथलैटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
punjabkesari.in Monday, Oct 30, 2023 - 11:38 PM (IST)

चम्बा (काकू): चम्बा की बेटी उड़नपरी सीमा ने एक और गोल्ड मैडल अपने नाम किया है। यह मैडल गोवा में आयोजित 37वीं राष्ट्रीय एथलैटिक्स चैंपियनशिप में 10 हजार मीटर दौड़ में जीता है। इससे पूरे देश में चम्बा व हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। जिला चम्बा की ग्राम पंचायत झुलाड़ा के रेटा गांव की सीमा एक सामान्य परिवार से संबंध रखती है। अब तक वह कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पदक हासिल कर चुकी है। उसका लक्ष्य 2024 के पैरिस ओलिंपिक है। इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here