सीमा शर्मा को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति में मिला स्थान

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2020 - 05:36 PM (IST)

मंडी (ब्यूरो): हिमाचल भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसके अंतर्गत महिला मोर्चा मंडी की जिला सचिव सीमा शर्मा को प्रदेश कार्य समिति महिला मोर्चा में बतौर सदस्य चयनित किया गया है। इस चयन को लेकर बल्ह भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि सीमा शर्मा बल्ह भाजपा के साथ पिछले काफी लंबे समय से जुड़ी हुई हैं और महिला मोर्चा बल्ह के महामंत्री के तौर पर भी कार्य कर चुकी हैं। सीमा शर्मा ने अपने चयन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद, संगठन मंत्री पवन राणा, बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी व बल्ह मंडलाध्यक्ष हेमपाल राणा, जिलाध्यक्ष सुमन ठाकुर और प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य पंकज शर्मा का आभार प्रकट किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Related News

Recommended News