IGMC में नहीं थमा स्क्रब टाइफस का कहर, एक और की गई जान

punjabkesari.in Tuesday, Sep 05, 2017 - 11:00 PM (IST)

शिमला: आई.जी.एम.सी. में स्क्रब टाइफस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को देर रात भी एक रामपुर से आई महिला की मौत हो गई। महिला को गंभीर बीमारी की हालत में सोमवार को रामपुर से आई.जी.एम.सी. इलाज के लिए लाया गया था। जहां उसे आई.सी.यू. में रखा गया था लेकिन उसकी सोमवार देर रात मौत हो गई है। महिला की रिपोर्ट में स्क्रब टाइफ स के लक्षण पॉजीटिव पाए गए थे। बीते एक महीने में 6 लोगों की मौत स्क्रब टाइफस से हुई है जिसमें सबसे ज्यादा बीते एक सप्ताह में 5 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को भी आई.जी.एम.सी. में 5 मामले स्क्रब टाइफस के पॉजीटिव आए हंै। स्क्रब टाइफ स से प्रदेश में अब 6 मौतें हो चुकी हैं। इसमें 3 मौतें पहले तथा हाल ही में 3 मौतें और सामने आई हैं जबकि स्क्रब से पीड़ित रोगियों का आंकड़ा 300 के पार हो चुका है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News