सोलन में शटरिंग उतारते समय दर्दनाक हादसा, सेफ्टी बेल्ट टूटा और पुल से गिरा कामगार; गई जान

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 05:48 PM (IST)

Solan News: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर कंडाघाट में पुल निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में कामगार की मौत हो गई। दरअसल, सुरक्षा बेल्ट की रस्सी अचानक टूट गई, जिससे ऊंचाई से गिरकर कामगार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा?

मृतक की पहचान नागेश कुमार निवासी झारखंड के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नागेश अपने अन्य साथियों के साथ निर्माणाधीन पुल की शटरिंग उतारने का काम कर रहा था। काम के दौरान उसने सुरक्षा के लिए सेफ्टी बेल्ट पहनी हुई थी। अचानक सुरक्षा बेल्ट की रस्सी टूट गई, जिससे नागेश का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे जमीन पर जा गिरा। उसे संभलने का मौका भी नहीं मिला और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

ठेकेदार के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई

हादसे के समय मौके पर मौजूद वेल्डर अशोक राम ने घटना की सूचना पुलिस को दी और शिकायत दर्ज करवाई। एएसपी सोलन राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने लापरवाही को लेकर ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News