भारत बचाओ महारैली में भाग लेने हिमाचल से दिल्ली जाएंगे कांग्रेस के 1000 नेता व कार्यकर्ता

punjabkesari.in Thursday, Dec 05, 2019 - 07:41 PM (IST)

शिमला (योगराज): 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की केंद्र सरकार के खिलाफ भारत बचाओ महारैली में हिमाचल प्रदेश से 1000 कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता भाग लेंगे। हाईकमान की तरफ से हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को रैली में 1000 लोगों को जुटाने का टारगेट दिया गया है, जिसके लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में विधायकों ,पूर्व विधायकों और पूर्व कार्यकारिणी पदाधिकारियों को रैली में भाग लेने के निर्देश दिए।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। महंगाई आसमान छू रही है और बेरोजगारी भी बढ़ती ही जा रही है। केंद्र सरकार केवल जुमलेबाजी कर रही है और लोग परेशानी में है इसलिए विपक्ष में होने के नाते कांग्रेस लोगों की आवाज को बुलंद करेगी और केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकेगी। उन्होंने कहा कि रैली में हिमाचल प्रदेश से लोगों को जुटाने का टारगेट सभी विधायकों, पूर्व विधायकों और पदाधिकारियों को अलग-अलग तय किया गया है।

उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा के राज में बलात्कार और हत्या आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रशासनिक अधिकारियों पर पकड़ कमजोर हो गई है, जिसके चलते इस तरह के अपराध हर रोज घटित हो रहे हैं, जिससे प्रदेश में क्राइम का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। हैदराबाद की घटना पर दुख जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News