सत्ती ने किया प्रहार, कहा-परिवर्तन यात्रा से बौखलाए कांग्रेसी

punjabkesari.in Monday, Jul 03, 2017 - 01:08 AM (IST)

ऊना: भाजपा ऊना मंडल की बैठक ऊना में हुई जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सदर विधायक सतपाल सत्ती ने विशेष तौर पर शिरकत की। बैठक में जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा, मंडल अध्यक्ष रमेश भड़ोलियां, सागर दत्त भारद्वाज, तिलक राज सैणी, विवेक भारद्वाज, राजेश कौशल, अशोक धीमान, राम कुमार, अमरीक ढिल्लों, महक शर्मा, राहुल देव शर्मा, हरमेश प्रभाकर व मुनीश सहित अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि परिवर्तन यात्रा को लेकर कांग्रेस के नेता एक तरफ भीड़ न जुटने बारे भ्रांतियां फैला रहे हैं तो दूसरी तरफ हर जगह वह इसी यात्रा के बारे में ही बयानबाजी करते आ रहे हैं। परिवर्तन यात्रा से कांग्रेसी बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस के काले कारनामों की जांच करवाई जाएगी। 

मोदी सरकार ने हिमाचल को उदार दिल से दी मदद 
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल को उदार दिल से मदद दी है लेकिन अनेक मामलों में प्रदेश सरकार विकास विरोधी चेहरा दिखा रही है। इसके कारण विकास की योजनाओं को जानबूझ कर रोकने का प्रयास कांग्रेस ने किया है तथा धन का भी दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के एजैंडे पर चुनाव लड़ेगी और जनता के विश्वास को जीतेगी। 

चुनाव के लिए मैदान में डट जाएं कार्यकर्ता
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे चुनाव के लिए मैदान में डट जाएं और जनता के बीच केंद्र सरकार की विकास पूर्ण नीतियों को लेकर जाएं, वहीं कांग्रेस सरकार की असफलताओं को भी घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि परिवर्तन रथ यात्रा 6 जुलाई को ऊना सदर में आएगी, जिसमें सांसद अनुराग ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News