Una: संतोषगढ़ में 8 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश
punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 10:24 PM (IST)
संतोषगढ़ (मनीश): नगर परिषद संतोषगढ़ में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची की मां अपने बच्चों को पड़ोसियों के पास छोड़कर अपने पैतृक गांव बिहार गई हुई थी। जब वह अपनी यात्रा से वापस लौटी तो उसने देखा कि उसकी 8 वर्षीय बेटी घर पर मौजूद नहीं थी।
देर शाम जब बच्ची आखिरकार घर वापस लौटी तो मां ने उससे पूछताछ की तो मासूम ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। बच्ची ने बताया कि घर के पास ही रहने वाला एक व्यक्ति उसे अपनी साइकिल पर बिठाकर ले गया था। उसके बाद उसने उसके साथ गलत काम (दुष्कर्म) किया। घटना की भनक लगते ही इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस चौकी संतोषगढ़ में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्ची का मैडीकल करवाया जा रहा है और आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

