सुनील कुमार के काम को सलाम, बेसहारा गौवंश की सेवा को बना लिया अपना कर्म

punjabkesari.in Saturday, Jun 12, 2021 - 06:16 PM (IST)

भराड़ी बिलासपुर (राकेश/मुकेश) : कोई टक्कर मार कर मुड़कर भी नहीं देखता तो किसी ने अपनी जिंदगी ही इन बेसहारा जानवरों के नाम कर दी है। प्रगति समाज सेवा के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बेसहारा पशुओं की सेवा को अपना कर्म बना लिया है। वह पिछले 12 वर्षों से इसी काम में जुटे हुए हैं और अब तक 700-800 के करीब गऊओं का उपचार कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार भगेड़ चैक के पास 3-4 दिन पहले किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बेसहारा गाय जख्मी हो गई थी। शुक्रवार शाम को सड़क किनारे तड़प रही गाय को जब लोगों ने देखा तो इसकी सूचना प्रगति समाज के अध्यक्ष सुनील कुमार को दी। शनिवार सुबह उन्होंने गाय के जख्मों को साफ  कर उसका उपचार किया। सुनील शर्मा ने बताया कि सड़कों पर बेसहारा गौवंश की संख्या बढ़ रही है, उसी हिसाब से दुर्घटनाएं भी बढ़ी हंै और किसान भी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को जब गौवंश की जरूरत नहीं होती तो उन्हें सड़क पर छोड़ दिया जाता है, जिससे इन्हें घास व पानी नहीं मिल पाता है और ये खेतों का रुख कर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने लोगों से गौवंश को सड़कों पर न छोड़ने की अपील की है। 

सुनील कुमार प्रगति समाज सेवा संस्था के अध्यक्ष है और वह गाय का उपचार करते हैं। उसकी देखभाल करते हैं और उसकी उसे नई जिंदगी प्रदान करते हैं। वह पिछले 12 वर्षों से इसी काम में लगे हैं। नौकरी छोड़कर उन्होंने अपना जीवन गौ रक्षा के लिए समर्पित कर दिया है। गौ माता की रक्षा करना, उसका उपचार करना और उसकी देखभाल करना वह भी अपने बिना किसी सरकारी सहायता के स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सुनील कुमार इस कार्य को इस पुण्य कार्य को अंजाम दे रहे हैं। सुनील कुमार बिलासपुर में किसी परिचय के मोहताज नहीं है। बिलासपुर की ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल की जनता उनके नाम को जानती है जब जब भी कोई गौमाता संकट में होती है तो सुनील कुमार वहां पहुंच जाते हैं और उसका उपचार शुरू कर देते हैं। ऐसा ही कुछ वाक्य हर दिन देखने को मिलता है। अक्सर बिलासपुर जिला में कहीं ना कहीं गौ माता का उपचार करते हुए मिल जाते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News