धरगला-सुखधार मार्ग पर पलटा ट्रैक्टर, व्यक्ति की मौत
punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2023 - 08:54 PM (IST)

सलूणी (शक्ति): धरगला-सुखधार मार्ग पर बटोरी थाडल के पास एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके अलावा चालक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टैक्टर एप्लाइड फॉर थाडल के पास सियूल नदी से पत्थर लाने जा रहा था। अचानक ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया और उसमें सवार एक व्यक्ति टै्रक्टर के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि चालक को मामूली चोटें आई हैं। इसकी सूचना पुलिस चौकी सलूणी को दी गई।
सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी हरनाम सिंह पुलिस दल सहित मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से ट्रैक्टर के नीचे दबे व्यक्ति को बाहर निकाला। उसके बाद पुलिस ने परिजनों के बयान कलमबद्ध किए। मृतक की पहचान विशाल कुमार पुत्र चतर सिंह निवासी गांव थाडल (फैगडोटू) तहसील सलूणी जिला चम्बा के रूप में की गई। चालक भवनेश कुमार पुत्र धनी राम गांव व डाकघर कंदला तहसील चम्बा को हिरासत में लिया है। एस.डी.पी.ओ. सलूणी रामाकांत ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस थाना किहार में आई.पी.सी. 279, 337 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच चल रही है।