अचानक लगी आग से 3 गऊशालाएं, 3 रसोईघर राख व एक व्यक्ति झुलसा
punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2023 - 06:17 PM (IST)

सलूणी (शक्ति): उपमंडल सलूणी के खनेई गांव में आग लगने से 3 गऊशालाएं और 3 रसोईघर जल कर राख हो गए हैं। इस घटना में एक व्यक्ति भी बुरी तरह झुलसा है। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल किहार पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल को मैडीकल कालेज चम्बा रैफर कर दिया है। घटना में लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। पंचायत भांदल के खनेई गांव निवासी कुलदीप कुमार पुत्र राम कृष्ण, उत्तम पुत्र तेजू और राजिंदर पुत्र तेजू नाश्ता करने के उपरांत गऊशाला को बंद कर घासनी में घास काटने के लिए निकल गए। घर में एक महिला थी, वह भी गऊशाला के बाहर थी। अचानक गऊशालाओं में आग लग गई। जैसे ही महिला ने धुआं उठता देखा तो वह गऊशाला में घुसी और पशुओं को बाहर निकाला। महिला ने परिजनों को फोन के माध्यम से सूचना दी।
सूचना मिलते ही घासनी से दौड़ते हुए कुलदीप, उत्तम व राजिंद्र घटना स्थल पर पहुंचे और आग को बुझाने में जुट गए, लेकिन आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया और 3 गऊशालाएं व रसोईघर जलकर कर राख हो गए। आग को बुझाते हुए कुलदीप बुरी तरह झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र के राजस्व अधिकारी व भांदल पंचायत प्रधान सुरेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। राजस्व अधिकारी ने नुक्सान की रिपोर्ट तैयार कर अपने उच्चाधिकारी को प्रेषित की। पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि इस घटना में 3 गऊशालाएं, 3 किचन व सामान जल गया है। इस घटना से तीनों को लाखों का नुक्सान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावितों को फौरी राहत राशि प्रदान की जाए। आग लगने के कारणों का पता जांच के उपरांत लगेगा।
एस.डी.एम. सलूणी नवीन कुमार शर्मा का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र के राजस्व अधिकारी को घटना स्थल का जायजा लेने के साथ मौके की रिपोर्ट कार्यालय में जल्द प्रेषित करने के निर्देश दे दिए हैं। घटना में झुलसे व्यक्ति को चम्बा रैफर किया गया है। प्रशासन की ओर से उपचार करवाने के लिए फौरी राहत के तौर पर 5 हजार रुपए दिए गए हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

शुक्रवार को कर लिया ये काम तो मां लक्ष्मी हमेशा रहेंगी आप पर मेहरबान

लक्ष्मी मां की पूजा में तुलसी रखने से नाराज हो जाती हैं धन की देवी, ये है वजह

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

अमेरिकी विदेश नीति के महानायक हेनरी का 100 साल की उम्र में निधन, चीन से संबंध सुधारने में निभाई थी अहम भूमिका