सैलानियों के लिए बंद हुआ रोहतांग दर्रा, कोठी से आगे नहीं जा पाएंगे वाहन

punjabkesari.in Saturday, Nov 20, 2021 - 09:54 PM (IST)

मनाली (ब्यूरो): लगातार लुढ़क रहे तापमान से रोहतांग दर्रे सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी जमने लगा है। रोहतांग दर्रे में पानी व बर्फ के जमने से बढ़े खतरे को देखते हुए प्रशासन ने रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए बंद कर दिया है। प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर 22 अक्तूबर से पर्यटक वाहनों को पर्यटन स्थल कोठी से आगे जाने पर रोक लगा दी है। यह रोक प्रशासन की आगामी अधिसूचना तक जारी रहेगी। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने एसडीएम मनाली को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 115 के तहत रोहतांग दर्रे पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

जिला प्रशासन की मानें तो सैलानियों की पहली पसंद रहने वाले रोहतांग दर्रे में पारा माइनस पर चले जाने से बर्फ व पानी सड़क में जमने लगा है, जिस कारण वाहन चलाना जोखिम भरा हो सकता है। इसी जोखिम को देखते हुए प्रशासन ने दर्रा सैलानियों सहित सभी लोगों के लिए बंद कर दिया है। आशुतोष गर्ग ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने दर्रे को बंद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आगामी अधिसूचना तक 22 नवम्बर से रोहतांग दर्रा सैलानियों सहित सभी लोगों के लिए बंद कर दिया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News