Shimla: गैर-जमानती वारंट पर वांछित आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 05:57 PM (IST)

रोहड़ू (बशनाट): न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में कोटखाई पुलिस ने घरेलू हिंसा से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, माननीय एसीजेएम-1 रोहड़ू न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के तहत पुलिस थाना कोटखाई की टीम ने धारा 31, प्रोटैक्शन ऑफ वूमैन अगेंस्ट डोमैस्टिक वायलैंस एक्ट के अंतर्गत दर्ज मामले में वांछित आरोपी मोहितर (44) निवासी गांव रुखला, तहसील कोटखाई, जिला शिमला को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सोमवार को माननीय एसीजेएम रोहड़ू न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह ने कहा कि न्यायालयों के आदेशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने तथा वांछित एवं फरार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अभियान लगातार जारी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News