वाहन दुर्घटना में दादा और पोते की मौत

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2024 - 05:36 PM (IST)

रोहड़ू (बशनाट): टिक्कर तहसील के तहत गुजांदली-देवरीघाट सड़क पर एक वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई और 6 लोग घायल अवस्था में अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। घटना 12 बजे के करीब चरोट कैंची के पास पेश आई है। बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय लोग बोलैरो जैड.एल.एक्स. एच.पी.10 बी 9385 में सवार हो कर मंदिर दर्शन को जा रहे थे कि चरोट कैंची के पास एकाएक चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से 50 मीटर नीचे लुढ़क गई।

स्थानीय लोगों की सहायता से गंभीर रूप से चोटिल सभी आठ लोगों को टिक्कर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा 65 वर्षीय गुजांदली निवासी बहादुर सिंह पुत्र वोखल सिंह और इनके पोते 10 वर्षीय अक्षत पुत्र कांशीराम को मृत घोषित किया गया। वहीं हादसे में घायल गांव गुजांदली तहसील टिक्कर की पूनम पत्नी कांशी राम, सत्या देवी पत्नी मंगत राम गांव बराल, डाक घर झड़ग और नेपाली मूल की सीमा पत्नी बीरु ढांगी, सीया पुत्री बिरु, मीना पत्नी रामू, अमर खत्री पुत्र तुलाराम अस्पताल में उपचाराधीन हैं। डी.एस.पी. रोहड़ू रविंद्र नेगी ने कहा पुलिस ने बोलैरो चालक के खिलाफ आई.पी.सी. धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News