Shimla: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर रेणुका ठाकुर ने हाटकोटी में नवाया शीश

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 10:09 PM (IST)

रोहड़ू (बशनाट): भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर रेणुका सिंह ठाकुर ने शनिवार को प्रसिद्ध शक्ति पीठ हाटकोटी में पहुंचकर मां दुर्गा के दरबार में माथा टेका। जानकारी के अनुसार रेणुका ठाकुर देर शाम हाटकोटी पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। इनके आगमन से मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा और कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

रविवार को क्रिकेटर रेणुका ठाकुर की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। रेणुका ठाकुर ने इस दौरान कहा कि मां हाटेश्वरी में उनकी गहरी आस्था है और यहां आकर उन्हें हमेशा मानसिक शांति व नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलते हुए जब भी अवसर मिलता है, वह मां के दरबार में हाजिरी जरूर लगाती हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News