Shimla: कार से चिट्टे के साथ बिलासपुर और जुब्बल के 2 व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Nov 17, 2026 - 09:14 PM (IST)

रोहड़ू (कार्तिक): नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रोहड़ू पुलिस की विशेष टीम ने रोहड़ू शहर के साथ शक्ति नगर मार्ग पर एक आल्टो कार से 4.86 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने कार में सवार 2 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शिमला से शक्ति नगर, रोहड़ू की ओर आ रही आल्टो कार को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान कार में सवार 2 व्यक्तियों के कब्जे से 4.86 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में देवराज (40) निवासी तहसील झंडुता, जिला बिलासपुर और प्रवीण कुमार (37) निवासी तहसील जुब्बल, जिला शिमला को हिरासत में लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना रोहड़ू में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News