बद्दी के हाऊसिंग बोर्ड फेस-3 में हथियार के दम पर सब्जी विक्रेता से लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

punjabkesari.in Saturday, Jun 19, 2021 - 08:47 PM (IST)

नालागढ़ (आदित्य): नगर परिषद बद्दी के सबसे बड़े वार्ड नंबर-9 में रिहायशी कालोनी हाऊसिंग बोर्ड फेस-3 में देर रात लगभग 1.30 बजे 2 बाइक सवार हथियार के दम पर सब्जी विक्रेता से 22,500 रुपए की नकदी व उसका मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। वहीं यह पूरा मामला साथ में एक किराने की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पीड़ित रघुवीर यादव (21) पुत्र तिलक यादव निवासी मधुबनी बिहार ने बताया कि वह बद्दी के हाऊसिंग बोर्ड फेस-3 में मकान नंबर 24 में पिछले लगभग 13 वर्षों से किराए पर रह रहा है और पिछले 7 वर्षों से कमरे के सामने सब्जी की दुकान करता है। हर रोज की तरह शुक्रवार रात को लगभग 1.30 बजे जब वह दुकान के लिए सब्जियां लेने चंडीगढ़ सब्जी मंडी जाने के लिए अपनी दुकान के बाहर खड़ा था।
PunjabKesari, CCTV Footage Image

उसी समय अमरावती की तरफ से 2 बाइकें आईं, जिसमें से एक बाइक उसके पास आकर रुकी, जिस पर दो युवक सवार थे। इनमें से पिछली सीट पर बैठा युवक नीचे उतरा और उसके ऊपर देसी कट्टा तान दिया जिससे वह डर गया। इसके बाद युवक ने उससे उसका मोबाइल फोन मांगा और उसकी जेब में रखे लगभग 22,500 रुपए उससे लूट लिए। लूट के बाद युवक ने उससे मोबाइल का पासवर्ड लिया और फिर उस पर कट्टा तानते हुए वहां से फरार हो गए। इसके बाद उसने बद्दी थाने में जाकर पुलिस को शिकायत दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि बद्दी थाना में एक स्नैचिंग की शिकायत आई है, जिस पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
PunjabKesari, Police Station Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News